Lucknow: योगी सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा, पारदर्शिता और प्रदूषण नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वचालित परीक्षण स्टेशन (Automatic Testing Stations—ATS) नेटवर्क का त्वरित विस्तार किया जा रहा है। निर्धारित प्रक्रिया और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप 04 नए एटीएस को Final Registration Certificate (RC) निर्गत किए गए, जिससे प्रदेश में कार्यरत एटीएस की कुल संख्या 14 हो गई है। वर्तमान चरण में RC निर्गमन का यह सिलसिला जनवरी 2025 से चरणबद्ध रूप से चल रहा है। नियमानुसार समस्त आरसी रजिस्ट्रीकरण प्राधिकारी/परिवहन आयुक्त द्वारा ही निर्गत किए गए…
Read MoreCategory: उत्तराखंड
रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई किया लोकार्पण
Lucknow: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई, एयरक्राफ्ट इंजन और डिफेंस एयरोस्पेस टेस्ट फेसिलिटी का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र के समन्वय से ही राष्ट्र मजबूत होता है और यूपी रक्षा उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नोएडा को डिफेंस हब के रूप…
Read Moreवाराणसी में चेतावनी बिंदु के पार हुईं गंगा
Lucknow: वाराणसी में 11वीं एनडीआरएफ बटालियन ने गंगा के दोबारा चेतावनी बिंदु पार करने पर आवासीय क्षेत्र में घुसे बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया, इसके लिए एनडीआरएफ की टीम पहले से ही तैयार थी और गंगा का जलस्तर जब दोबारा और आवासीय बस्तियों के तरफ गंगा और वरुण का पानी बढ़ने लगा तो सभी ने प्रशासन के साथ सहयोग कर बचाओ और राहत कार्य किया।
Read Moreपंजाब: भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर, कई जिलों में बाढ़ की स्थिति
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही लगातार भारी बारिश का असर पंजाब पर भी दिखाई देने लगा है। तेज बारिश के कारण पंजाब की कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे गुरदासपुर, फाजिल्का, रामदास, जालंधर और अजनाला जैसे जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 8 टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तैनात की गई हैं। इसके अलावा, सेना और पुलिस की टीमें भी राहत कार्यों…
Read Moreवाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए।
Read Moreमुख्यमंत्री ने राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपद लखनऊ में ₹50 करोड़ की लागत से 2,618.59 वर्ग मीटर में विस्तृत राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था अगर मजबूत है, तो हर संस्था अपने आप ही संवेदनशील बनती है, विकास के प्रति आग्रही बनती है।
Read Moreमुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ में ₹570 करोड़ की 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया
लखनऊ: शुक्रवार को जनपद प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹570 करोड़ की 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को सहायता राशि, पीएम-कुसुम योजना के लाभार्थियों को सोलर पम्प, आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) से आच्छादित छात्रों को लैपटॉप, एक जनपद-एक उत्पाद कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के…
Read Moreमुख्यमंत्री ने ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति-पत्र और खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का वितरण किया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हॉकी के जादूगर’ पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर शुक्रवार को जनपद लखनऊ में सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। साथ ही, राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के 88 पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खेल और खेलकूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगी हुई है। आज हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान, हर विकास खंड स्तर पर…
Read Moreइफको एमसी के 11 साल पूरे: राजधानी लखनऊ में किसान गोष्ठी का आयोजन, नैनो फर्टिलाइजर की दी जानकारी
सवांददाता: अनुराग ठाकुर Lucknow: राजधानी लखनऊ में इफको कार्यालय में इफको एमसी कंपनी ने अपना 11 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर केंद्र प्रभारी गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य विपणन प्रबंधक यतेंद्र तेवतिया मुख्य अतिथि रहे। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक एस ०सी० शुक्ला ने केंद्र प्रभारियों को नैनो फर्टिलाइजर के संतुलित उपयोग की जानकारी दी साथ ही इफको के नए वैकल्पिक उर्वरक इफको नैनो यूरिया एवं इफको नैनो डीएपी की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह तकनीक लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद…
Read Moreमुख्यमंत्री ने ‘सुगम्य व्यापार (प्राविधानों का संशोधन) विधेयक, 2025’ के सम्बन्ध में बैठक की
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में ‘सुगम्य व्यापार (प्राविधानों का संशोधन) विधेयक, 2025’ के प्राविधानों पर चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को और सशक्त बनाने के लिए नए कदम उठाना समय की मांग है। साथ ही, यह भी उतना ही आवश्यक है कि औद्योगिक विकास के साथ श्रमिकों की सुरक्षा और सुविधा की गारण्टी सुनिश्चित हो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘श्रमेव जयते’ के भाव को आत्मसात करते…
Read More