देहरादून: उत्तराखंड का बजट सत्र 9 मार्च सोमवार से गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधान सभा में आयोजित किया जाएगा। सत्र 13 मार्च तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने भराड़ीसैंण विधानसभा में सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्र के लिए 500 से अधिक प्रश्न विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हो चुके हैं। विधानसभा सचिव धनंजय की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA…
Read MoreCategory: उत्तराखंड
हरिद्वार में आयोजित ‘मुख्य सेवक जन चौपाल’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग
उत्तराखंड: हरिद्वार जिले के श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र के आर्यनगर में आयोजित ‘मुख्य सेवक जन चौपाल’ कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने जनता से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त करना है। 17 दिसंबर 2025 से शुरू हुए इस अभियान के तहत प्रदेशभर में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है,…
Read Moreउत्तराखंड: नैनीताल व हल्द्वानी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड: नैनीताल जिला न्यायालय और हल्द्वानी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी जिला जल को ई-मेल पर प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस ने अदालत परिसरों को सुरक्षा की दृष्टि से खाली करा लिया। कोर्ट कैंपस में चल रही सभी गतिविधियों को रोक दिया गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी का कहना है कि धमकी मिलने के बाद नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है।…
Read Moreउत्तराखंड में जुलाई से मदरसा बोर्ड का अस्तित्व हो जाएगा खत्म
उत्तराखंड में जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड का अस्तित्व खत्म हो जाएगा. नई व्यवस्था के तहत उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है. इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिछले विधानसभा सत्र में मदरसा बोर्ड खत्म करने की घोषणा की थी. सीएम धामी ने इस वर्ष जुलाई से सभी अल्पसंख्यक संस्थाओं को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अंब्रेला के नीचे लाने और उनकी मान्यता उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से किए जाने की बात कही थी. सीएम धामी के निर्देश…
Read Moreउत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया चम्पावत जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय चम्पावत दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य करने के साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है । जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन आदि पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार देवभूमि को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश के धार्मिक स्थलों को और विकसित किया जा रहा…
Read Moreउत्तराखंड: यूजेवीएन लिमिटेड की 132वीं बोर्ड बैठक में इन अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी
देहरादून: यूजेवीएन लिमिटेड की 132वीं बोर्ड बैठक में निगम के मानव संसाधन, परिचालन, परियोजनाओं एवं अन्य विषयों से जुड़े अनेक प्रस्तावों पर विचार‐विमर्श किया गया। मुख्य सचिव और अध्यक्ष यूजेवीएनएल की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई इस बोर्ड बैठक में निदेशक मंडल द्वारा निगम के स्थायी एवं अस्थायी पदों के पुनर्गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही नई परियोजनाओं के तकनीकी आकलन एवं मार्गदर्शन हेतु विशेषज्ञ तकनीकी समूह के गठन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। यह समूह परियोजनाओं की तकनीकी व्यवहार्यता, डिजाइन तथा क्रियान्वयन से संबंधित सुझाव प्रदान करेगा। विशेषज्ञ…
Read Moreउत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के लिए चयनित युवाओं से किया संवाद
उत्तराखंड: मुख्य सेवक सदन, देहरादून में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम के लिए चयनित उत्तराखंड के प्रतिभाशाली युवाओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवाद किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संचालित एक प्रभावी पहल है, जो युवाओं को नेतृत्व, नवाचार, नीति-विचार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त मंच प्रदान करती है। ऐसे प्रयास देश के युवाओं को न केवल आगे बढ़ने की दिशा देते हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार और सक्षम नेतृत्व के लिए भी…
Read Moreउत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में कपाट बंद की प्रक्रिया के तहत पंच पूजाएं कल से होंगी शुरू
उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम कपाट बंद करने की प्रक्रिया के तहत पंच पूजाएं कल यानी की शुक्रवार से शुरू हो जाएंगी। धाम के कपाट आगामी 25 नवंबर को अपराह्न 2 बजकर 56 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी दी कि कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत पंच पूजाओं के पहले दिन 21 नवंबर को भगवान गणेश की पूजा होगी। शाम को इसी दिन भगवान गणेश के कपाट बंद होंगे, दूसरे दिन 22 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर तथा…
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- नशे को मजबूती से “ना” कहें
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से अपील की है कि वो स्वयं भी नशे को पूरी मजबूती के साथ “ना” कहें, साथ ही अपने साथियों को भी नशे के लिए “ना’’ कहने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कर्मवीरों के सहयोग से आज समाज नशे की भयावह समस्या से मुकाबला करने में सक्षम हो रहा है। उन्होनें कहा कि नशा केवल एक…
Read Moreउत्तराखंड के सीएम धामी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता स्थित श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस समारोह’ में भाग लिया।सभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री धामी ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें साहस, बलिदान और आदिवासी पहचान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा का योगदान और आदिवासी समुदायों के अधिकारों, भूमि और संस्कृति की रक्षा…
Read More