चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय चम्पावत दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य करने के साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है । जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन आदि पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार देवभूमि को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश के धार्मिक स्थलों को और विकसित किया जा रहा है।
