चारबाग स्टेशन ने पूरे किए 100 साल

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्‍टेशन ने 100 साल का सफर पूरा कर लिया है। इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए आज चारबाग रेलवे स्‍टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के वीआईपी लाउंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने चारबाग रेलवे स्‍टेशन पर केंद्रित बुकलेट और वीडियो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उत्तर रेलवे ने 100 साल के अपने अनुभव को साझा किया। इस अवसर पर रेलवे के अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts