चंदौली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को चंदौली का दौरा किया। मुख्यमंत्री का जगदीशसराय में बने हेलीपैड पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे, और परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम-2.0’ वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के तहत रुद्राक्ष का पौधरोपण किया। इस दौरान डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आदित्य लांग्हे व अन्य पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

