Dhanbad:- साढ़े नौ करोड़ रुपए के घोटाला मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 7 आरोपी गिरफ्तार 

Jharkhand Dhanbad:- धनबाद के गोविंदपुर स्थित के.के.पॉलिटेकनिक उप डाकघर में करीब साढ़े नौ करोड़ रुपए के घोटाला मामले में सीबीआई का एक्शन, पोस्टमास्टर सुमित सौरभ समेत 7 आरोपी गिरफ्तार।

गोविंदपुर स्थित के.के.पॉलिटेकनिक उप डाकघर में करीब साढ़े नौ करोड़ रुपए के घोटाला मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में सब पोस्टमास्टर सुमित सौरभ समेत 7 आरोपियों को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह मामला वर्ष 2024 में तब पकड़ में आया था, जब केके पॉलिटेक्निक एसओ में एक करोड़ 80 लाख रुपए के अतिरिक्त बैलेंस ट्रेज़री में पाई गई। इसके बाद वरिष्ठ डाक अधीक्षक उत्तम कुमार सिंह ने मामले की जांच की सिफारिश की थी। इसी आधार पर पोस्टमास्टर जनरल ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts