मल्टीलेवल पार्किंग पर लगा ₹10 लाख का जुर्माना: मेयर और नगर आयुक्त ने मारा छापा : 30 तारीख को खुलेगा टेंडर

उत्तर प्रदेश :(Lucknow)लखनऊ नगर निगम ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास संचालित पार्किंग पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया है। यहां 21 मार्च को मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने छापा मारा था। गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर यह एक्शन लिया गया। यहां कार बाजार मिलने पर संस्था से सब-लीज करने का भी नोटिस जारी है।

मेयर और नगर आयुक्त ने हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में भी छापा मारा था। इस पार्किंग पर नगर निगम ने 21 मार्च को ही कब्जा ले लिया था। यहां पर इसका संचालन करने वाले ठेकादार के लोग मिले थे, जिसपर मेयर ने तुरंत परिसर खाली करने का निर्देश दिया था। फिलहाल, इस पार्किंग पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

इसका संचालन देखने वाली संस्था के जो लोग मिले थे, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसका पूरा संचालन अब नगर निगम देख रहा है। 30 मार्च को पार्किंग का टेंडर खुलने पर इसको नया संचालक मिलेगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि शहर में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी जारी रहेगी।

                                      (मेयर और नगर आयुक्त ने कई लोगों को पार्किंग में मौके पर फटकार लगाई थी।)

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts