उत्तर प्रदेश 🙁Lucknow)लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की बारिश भी हो रही है। 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग की तरफ से बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बादलों की गरज-चमक हो सकती है। दोपहर बाद हवा की स्पीड 40 किमी प्रतिघंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को दिन में अधिकतर समय बादल छाए रहेंगे। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

