काकोरी: श्री रामलीला महोत्सव के सातवें दिवस पर भव्य दशहरे मेले का हुआ आयोजन

लखनऊ: हिन्दू जन सेवा समिति द्वारा काकोरी क्षेत्र स्थित श्री शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के सातवें दिन दशहरा मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक स्वरूप रावण दहन, मेघनाथ वध और कुंभकरण वध की लीलाओं का मंचन हुआ। तीनों पुतलों के दहन के साथ ही पूरा क्षेत्र ‘जय श्री राम’ के नारों से गूँज उठा और दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

समिति के अध्यक्ष प्रज्ज्वल गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों और सद्भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने दशहरे पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। मेले में स्थानीय निवासियों सहित आस-पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष भाजपा विजय मौर्य, प्रभारी निरीक्षक काकोरी सतीश राठौर, जगत नारायण पांडे,संजय निगम, अमरकांत गुप्ता, ओमप्रकाश अवस्थी, राजीव नयन गुप्ता, गोपाल गुप्ता, अनुराग गुप्ता, संजीव सिंह, आदित्य शर्मा,सागर राजपूत,अनुज द्विवेदी, सनी राठौर, विशाल सैनी, सुनील यादव, राहुल शर्मा, राजन पांडे, अभिषेक अवस्थी, आदित्य द्विवेदी, आदि लोग उपस्थित है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts