हनुमान जन्मोत्सव: लेटे हनुमान मंदिर में 51 किलो लड्डुओं का भव्य भोग

लखनऊ: आज लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ| हनुमान जी का 51 किलो के लड्डू से भोग लगाया गया । पूरे मंदिर को केसरिया गुब्बारे से सजाया गया।

हजारों भक्तों ने आज हनुमान जी का चोला और प्रसाद चढ़ाया । सुबह हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाया गया और लंगोट वाला विशिष्ट श्रृंगार किया गया । इसके उपरांत ट्रस्ट के मुख्य सेवादार डॉ विवेक तांगड़ी द्वारा हनुमान जी की भव्य महाआरती उतारी गई । हनुमान जी की बाल रूप लेटी हुई अष्टधातु की मूर्ति को पंचामृत से सभी भक्तों द्वारा स्नान कराया गया ।

दोपहर में भजन गायक शशांक जी द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया । मंदिर में आए हुए भक्तों ने भंडारे का आनंद उठाया । शाम को हनुमान जी का छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया । इस अवसर पर ट्रस्ट के सेवादार डॉक्टर पंकज सिंह भदोरिया, रिद्धि किशोर गौड़ , आशीष अग्रवाल, अखिलेश कुमार, सुरेंद्र सूदन, अजय मेहरोत्रा, प्रहलाद अग्रवाल, लवलीन खोसला मुख्य रूप से उपस्थित थे। हनुमान जी का जन्मोत्सव एक पवित्र और आनंदमय पर्व है, जो भगवान राम के परम भक्त और सेवक हनुमान जी की जन्मतिथि के रूप में मनाया जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts