लखनऊ : आधी रात दोस्तों के साथ घूमने गया था ; उसी दौरान लगाई गोमती नदी में छलांग , कॉल पे बात करने के बाद कूदा

उत्तर प्रदेश ; (Lucknow) लखनऊ के गोमतीनगर स्तिथ गांधी सेतु पुल के पास मंगलवार देर रात एक युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। युवक अपने दो दोस्तों के साथ आधी रात को टहलने गया था। करीब 10 घंटे की तलाश के बाद बुधवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोमती नदी के किनारे टहलने पंहुचा था –

जानकारी के मुताबिक, तेलीबाग निवासी ऋषभ यादव (25) डॉक्टर की गाड़ी चलाता था। फूफा अरविंद ने बताया अपने दो दोस्तों विशाल और अनुज के साथ गोमती नदी किनारे टहलने गया था। 1090 चौराहे के पास स्थित गांधी सेतु पुल पर टहल रहा था। तभी किसी का कॉल फिर फोन पटककर अचानक नदी में कूद गया।

घटना से उसके दोनों दोस्त घबरा गए और उन्होंने तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही गोमतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में गोताखोरों की मदद से देर रात तक युवक की तलाश कराई गई। साथ ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को भी बुलाया गया।

लगातार चले सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे ऋषभ का शव गोमती नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना मोबाइल फोन पूरी तरह टूट गया। उसकी जांच से सच सामने आएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts