लखनऊ में महिला ने पुलिस वाले को चप्पल से पीटा: वर्दी भी फाड़ी और बोली कई की वर्दी उतरवा चुकी हूं : सिपाहियों ने भागकर जान बचाई |

लखनऊ में रविवार को ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। लोगों ने सिपाहियों को लाठी-डंडों से पीटा। ईंट-पत्थर चलाए। महिलाओं ने सिपाहियों की वर्दी फाड़ दी। उन्हें चप्पल से मारा।

सोमवार को घटना का CCTV सामने आया। मामले में 3 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। घटना इटौंजा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है। हमलावर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस का यह दावा हैं – की लोगो ने झूठी सुचना दे कर बुलाया था |

कल्याणपुर गांव में जितेंद्र उर्फ निर्मल कनौजिया रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र ने डायल-112 को सूचना दी कि कुछ लोग गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके निर्माण कार्य करा रहे हैं। सिपाही मोहम्मद सलमान पीआरवी 4944 से ड्राइवर होमगार्ड श्रवण कुमार के साथ मौके पर पहुंचे तो जानकारी झूठी निकली।

और बोली कई की वर्दी उतरवा चुके हैं –
महिलाओं ने कहा, हम कई पुलिसकर्मियों की वर्दी उतरवा चुके हैं, तुम लोगों की भी उतरवा देंगे।

 

Related posts