भारत और रूस ने रूस के निज़नी नोवगोरोड में जैपड-2025 सैन्य अभ्यास में भाग लिया

दिल्ली: भारत और रूस ने रूस के निज़नी नोवगोरोड में जैपड-2025 सैन्य अभ्यास में भाग लिया। रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि थल सेना, वायु सेना और नौसेना के 65 जवानों की टुकड़ी ने इस अभ्यास में भाग लिया। भारतीय दल का नेतृत्व कुमाऊँ रेजिमेंट की बटालियन ने किया।

रूस और बेलारूस के नेतृत्व में हुए इस संयुक्त अभ्यास में लगभग एक लाख सैनिक शामिल रहे इसका उद्देश्य सैन्य सहयोग और आतंकवाद-रोधी रणनीतियों को साझा करना था।

युद्धाभ्‍यास में भारत की भागीदारी रूस के साथ मजबूत रक्षा संबंधों को दर्शाती है।

 

Related posts