अमरीका के 25 अतिरिक्त शुल्क लगाने के फैसले पर भारत ने दी प्रतिक्रिया, कहा यह कार्रवाई पूरी तरह अनुचित और अविवेकपूर्ण

Delhi : भारत ने आज अमरीका द्वारा शुल्‍क लगाए जाने के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कार्रवाई अनुचित, अन्यायपूर्ण और अविवेकपूर्ण है। यह कदम अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्‍क लगाए जाने के बाद उठाया गया है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। इस बात का उल्‍लेख करते हुए कि अमरीका ने हाल ही में रूस से भारत के तेल आयात को निशाना बनाया है, विदेश मंत्रालय ने कहा कि नई दिल्ली ने इन मुद्दों पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है, जिसमें यह तथ्य भी शामिल है कि देश का आयात बाजार कारकों पर आधारित है और भारत के एक अरब चालीस करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के समग्र उद्देश्य से किया जाता है।

मंत्रालय ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमरीका ने भारत पर उन कदमों के लिए अतिरिक्त शुल्‍क लगाने का विकल्प चुना है जो कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हित में उठा रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि अमरीका ने हाल के दिनों में रूस से भारत के तेल आयात को निशाना बनाया है।

 

Related posts