भारतीय टीम बनी विश्व चैंपियन

दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर भारतीय टीम विश्व चैंपियन बन गई।
दीप्ति शर्मा महिला वर्ल्ड कप 2025 की जीत की सुपरस्टार बनीं जिन्होंने 58 रन की पारी बल्ले से खेली थी। उसके बाद गेंदबाजी में पांच विकेट अपने नाम किए। इस मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले खेलते हुए भारत ने 6 विकेट खोकर 298 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन बनाकर सिमट गई ।
भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 39 रन देकर पांच विकेट लिए। वहीं बल्ले से कमाल करने वाली शेफाली वर्मा को भी दो सफलताएं मिलीं। शेफाली ने बैटिंग में 87 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इसी के साथ भारत अब ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली चौथी टीम बन गई है ।
प्राधनमंत्री मोदी ने लिखा, ‘आईसीसी महिला विश्व कप 2025 फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत. फाइनल में बेहतरीन स्किल और भरपूर आत्मविश्वास दिखा. पूरी टीम ने दोगुनी मेहनत और जज्बा दिखाया. यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैम्पियंस को प्रेरणा देगी. हमारी खिलाड़ियों को बधाई.’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि भारतीय बेटियों ने पहली बार यह खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और आज अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन के दम पर देश को यह बड़ा सम्मान दिलाया है. राष्ट्रपति ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण महिला क्रिकेट को और ऊंचाइयों तक ले जाएगा. भारतीय खिलाड़ियों के इस जज्बे और उपलब्धि पर बेहद गौरवांवित महसूस कर रही हूं.
19 नवंबर 2023… यह वही तारीख है जब रोहित शर्मा का वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा था। भारत को वर्ल्ड कप हारे दो साल का समय हो गया है, मगर यह तारीख कोई भुला नहीं पा रहा है। हालांकि, अब भारतीय वुमेंस टीम ने 2 नवंबर को आईसीसी वुर्मेस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इन जख्मों पर मलहम लगाया है। रोहित शर्मा भी यह मैच देखने नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में पहुंचे थे और जब भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीता तो वह इमोशनल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts