जेपी नड्डा ने किया चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत

नई दिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इलेक्शन कमीशन द्वारा निर्धारित तारीखों के फैसले का स्वागत करते हुये सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर लिखा- भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा आज बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा का मैं स्वागत करता हूँ। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। यह देश व प्रदेश को विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर रखने का प्रमुख माध्यम है।

जेपी नड्डा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में NDA सरकार जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बनी है। बिहार का यह चुनाव प्रदेश को विकास के रास्ते पर अनवरत ले जाने, घुसपैठिया मुक्त करने और जंगलराज को फिर से आने से रोकने का चुनाव है।

भाजपा अध्यक्ष ने अपने पोस्ट में लिखा- मुझे पूर्ण विश्वास है कि लोकतंत्र की जननी बिहार की पुण्यधरा की जनता इन विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एवं NDA को अपना आशीर्वाद और प्रचंड मतों से समर्थन प्रदान करेगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts