ग्वालियर में ‘किसिंग कार’ का जुनून, पुलिस ने थमाया ₹5,500 का चालान

देश: ग्वालियर में इंस्टाग्राम पर वायरल होने का जुनून एक युवक पर ऐसा चढ़ा कि उसने अपनी स्विफ्ट कार को ही बना डाला ‘किसिंग कार’। विदेशी ट्रेंड से इंस्पायर होकर युवक की गर्लफ्रेंड ने करीब साढ़े तीन घंटे की मेहनत की और कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से करीब 3,400 किस के निशान बना डाले। इसके बाद सफेद रंग की यह कार सड़क पर निकलते ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई।

कार पर इतने ज्यादा किस के निशान थे कि देखने वालों को यह कार कम और चलता-फिरता रोमांस का पोस्टर ज्यादा नजर आ रहा था। बताया जा रहा है कि इस अनोखे अंदाज के पीछे मकसद सोशल मीडिया पर रील बनाकर वायरल होना और ज्यादा से ज्यादा लाइक्स हासिल करना था।

लेकिन वायरल होने से पहले ही कहानी में बड़ा ट्विस्ट आ गया। ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस की नजर इस कार पर पड़ी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक का ₹5,500 का चालान कर दिया। इसके बाद कार को थाने ले जाया गया।

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि युवक को कार पर लगाए गए हजारों किस के निशान खुद साफ करने पड़े। यानी जिस कार को इंस्टाग्राम पर वायरल कराने के लिए घंटों मेहनत की गई थी, उसी कार को साफ करने में भी अच्छी-खासी मशक्कत करनी पड़ी।

अब शायद भाई साहब को समझ आ गया होगा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कार को ‘किस’ करवाना आसान है, लेकिन चालान कटने के बाद उन हजारों ‘प्यार की निशानियों’ को साफ करना उतना ही मुश्किल!

 

Related posts