नई दिल्ली। भारत (India) की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने देश के दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में नए राज्यपाल (Governor) और उपराज्यपाल की नियुक्ति कर दी है। सोमवार 14 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की घोषणा की गई है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा (Haryana) और गोवा (Goa) के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। वहीं, लद्दाख (Ladakh) के उपराज्यपाल के पद पर भी नई नियुक्ति की गई है।
- आशिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
