Lucknow: अनौरा जंगल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 17 मुकदमों वाला गैंगस्टर घायल

Uttar Pradesh: लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनौरा जंगल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में उस बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश का नाम सूरज सोनी है, जो मूलत: सीतापुर का रहने वाला है। सूरज पर अलग-अलग थानों में 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह 2017 से चोरी की घटनाओं में शामिल है। वह सरोजनीनगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर के रूप में भी दर्ज है। पुलिस ने पहले ही सूरज के तीन साथियों प्रियांशु, सचिन और सुजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ में यह पता चला था कि सूरज इस गैंग का लीडर है। सूरज के पास से बाइक, तमंचा और चोरी की ज्वेलरी भी बरामद हुई है।

Related posts