लखनऊ : चलती ट्रेन से  आदमी को दिया धक्का साथ में बैग भी फेंका

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ में इंटरसिटी ट्रेन में सफर कर रहे एक व्यक्ति को सिरफिरे युवक ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घटना निगोहां थाना क्षेत्र के आसपास की है। सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम रातभर करीब 6 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति की तलाश करती रही। मंगलवार सुबह ट्रैक पर उनकी डेडबॉडी मिली।

मृतक की पहचान भदोही निवासी रामबिंद (55) के रूप में हुई। वह अपने साथी रमाकांत के साथ इंटरसिटी ट्रेन से भदोही से लखनऊ आ रहे थे। रात करीब 10 बजे ट्रेन में सफर के दौरान एक सिरफिरे युवक ने पहले उनका बैग फेंक दिया, इसके बाद उन्हें भी ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

वहां के यात्रियों ने बताया की युवक ने किसी को फेंका हैं –

मृतक के बेटे दीपक ने बताया कि रामबिंद शौचालय गए थे। करीब 20 मिनट तक वापस नहीं लौटे तो उनके साथी रमाकांत उन्हें तलाशने पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। तब सफर कर रहे लोगों ने बताया कि एक सिरफिरे युवक ने किसी को फेंका है। उसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई।

ट्रेन चारबाग पर रुकी तब मामले की जानकारी जीआरपी को दी गई। जीआरपी और निगोहां थाने की पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की। सुबह स्थानीय लोगों ने बेटे दीपक बिंद को फोन कर सूचना दी कि उनके पिता का शव निगोहां थाने के पास रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर पड़ा है।

तब तक जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर तलाश अभियान चलाया। करीब 6 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन तब तक गांववालों ने इसकी सूचना दी। रामबिंद भदोही में खेती-किसानी करते थे। परिवार में तीन बेटे रामदेव, लालन और दीपक, दो बेटियां हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि धक्का देने वाले को युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पानीपत का रहने वाला है। जांच जारी हैं !

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts