सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन, शोक में डूबा यादव परिवार

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। मात्र 38 वर्ष की उम्र में अचानक हुई इस घटना से राजनीतिक परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। वे राजनीति से दूर रहे और बिजनेस में सक्रिय थे। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से शिक्षा प्राप्त प्रतीक लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ नामक जिम चला रहे थे। वे फिटनेस के शौकीन थे और स्वस्थ जीवनशैली अपनाते थे। इसके अलावा उन्होंने ‘जीव आश्रय’ फाउंडेशन चलाकर स्ट्रीट डॉग्स की देखभाल, इलाज, भोजन और रेस्क्यू का कार्य किया, जिसकी सराहना की जाती थी।

उनकी पत्नी अपर्णा यादव (अपर्णा बिष्ट यादव) भाजपा नेता हैं। दोनों की एक बेटी है। परिवार में पहले से ही तनाव की खबरें रही हैं, लेकिन इस अचानक निधन ने सबको स्तब्ध कर दिया है। अखिलेश यादव समेत पूरे यादव परिवार पर गहरा दुख छाया हुआ है। विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक संदेश व्यक्त कर संवेदना जताई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts