Uttar Pradesh: लखनऊ में ढेला गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। महानगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस और बदमाशों के बीच सौमित्र वन, अयोध्या रोड के निकट अकबरनगर इलाके में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में ‘ढेला गैंग’ का सरगना कुलदीप उर्फ ढेला घायल हो गया। लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) ने उसे गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान उसके तीन साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार गैग के सदस्यों को पकड़ने के लिए लखनऊ और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने बताया:- कुलदीप उर्फ ढेला और उसके साथी बुध बाजार, अकबरनगर सहित महानगर क्षेत्र के अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में जेब कतरे, मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की वारदातों में शामिल थे। कुलदीप उर्फ़ ढेला पर लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर के थानों में 15 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। स्थानीय लोग इस गिरोह से लंबे समय से पीड़ित थे।
