दिल्ली: रूस में अंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित लापता हुए एक यात्री विमान ANN-24 का मलबा मिल गया है। जिस समय यह विमान लापता हुआ था उस वक्त उसमें 50 लोग सवार थे। लापता रूसी विमान का मलबा पूर्वी अमूर क्षेत्र में मिला है।

TASS के सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये विमान चीन की सीमा पर लापता हो गया था। TASS के सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया कि विमान में छह चालक दल के सदस्य, पांच बच्चों समेत लगभग 50 लोग सवार थे । इस विमान का टिंडा के पास हवाई यातायात नियंत्रकों से संपर्क टूट गया था।
