आगरा में दर्दनाक हादसा : स्कूटी चार्जिंग से लगी भीषण आग में बुजुर्ग दंपति की मौत

लखनऊ: आगरा के लक्ष्मी नगर कालोनी में एक घर में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में धमाके के साथ आग लग गई। इस हादसे में घर के निचले हिस्से में सो रहे बुजुर्ग दंपति भगवती प्रसाद और उनकी पत्नी उर्मिला देवी की जिन्दा जलने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और ऊपरी मंजिल पर फंसे परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस उपायुक्त नगर सोनम कुमार ने बताया कि स्कूटी के चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट होने के कारण आग फैली। यह हादसा इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों के लिए चेतावनी साबित हुआ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts