प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को मंजीत केसरवानी ने सूचना दी कि उनके मामा वीरेंद्र वैश्य का घर पिछले दो दिनों से बंद है और अंदर से बदबू आ रही है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब घर का ताला तोड़ा, तो अंदर वीरेंद्र, उनकी पत्नी अनीता वैश्य, बेटी मीनाक्षी वैश्य और भांजे अभिषेक वैश्य के शव बरामद हुए.पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी सनी गुप्ता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया कि अभिषेक वैश्य आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और उसके पिता ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था.आरोपी ने खुलासा किया कि उसने पहले अभिषेक की बहन की हत्या की, फिर ऊपर जाकर उसके माता-पिता को मार डाला. इसके बाद लूट के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में उसने अपने साथी अभिषेक की भी हत्या कर दी. सबूत मिटाने के लिए उसने शवों पर डिटर्जेंट पाउडर और तेजाब का इस्तेमाल किया.
प्रयागराज पुलिस ने 12 घंटे में चौहरे हत्याकांड का किया खुलासा
