प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी.पी. राधाकृष्णन को दी उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुने जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि राधाकृष्णन का जीवन हमेशा समाज सेवा और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा,”सी.पी. राधाकृष्णन जी को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने पर बधाई। उनका जीवन सदैव समाज सेवा और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे।”

सी.पी. राधाकृष्णन को हाल ही में भारत का 15वां उपराष्ट्रपति चुना गया है। उन्होंने इंडी गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया है।

 

Related posts