नई दिल्ली: देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए पोस्ट कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा- आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले। जय हिंद!

