नेपाल से लगी सीमा पर यूपी पुलिस अलर्ट, सीएम योगी के सख्त निर्देश

नई दिल्ली: नेपाल में असामान्य और संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए भारत के सीमावर्ती इलाके अलर्ट पर हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल सीमा से सटे जिलों में 24 घंटे कड़ी निगरानी किए जाने के साथ ही सुरक्षा प्रबंध और पुख्ता किए जाने का निर्देश दिया है। लखनऊ के रहने वालो लोग जो नेपाल में फंसे हुए हैं उनकी मदद के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

नेपाल में फंसे हुए लोगों के लिए तीन हेल्पलाइन और एक व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं, ताकि भारतीय नागरिकों को सीधे मदद मिल सके। पुलिस सोशल मीडिया पर भी निगरानी रख रही है। नेपाल से संबंधित किसी भी संवेदनशील सूचना या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया है। सीमावर्ती जिलों में अतिरिक्त पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों को अपने नेतृत्व में गश्त कराए जाने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। बता दें कि नेपाल में युवाओं का सरकार विरोधी प्रदर्शन हिंसक हो गया है। नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने देश में जारी सरकार विरोधी जबर्दस्त प्रदर्शन के मद्देनजर इस्तीफा दे दिया।

 

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts