नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह आने वाले हफ्तों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि कि उनका प्रशासन दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए भारत के साथ बातचीत जारी रखेगा।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। मैं आने वाले हफ़्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी!”
ट्रंप का यह ताजा बयान हाल ही में उनके भारत-अमेरिका संबंधों पर अपने रुख में नरमी का संकेत देने के बाद आया है। पिछले कुछ समय से एक बार फिर ट्रंप भारत और पीएम मोदी को लेकर जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उससे लगता है कि वो संबंध बेहतर करना चाहते हैं।
