कोलंबिया के सुपरमार्केट में 20 लोगों को बनाया बंधक, मांगी 18 करोड़ की फिरौती; कैश वैन लूटने पहुंचे थे हथियारबंद बदमाश

Colombia News: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कार्टाजेना शहर के एक सुपरमार्केट में हथियारबंद बदमाशों ने करीब 20 लोगों को बंधक बना लिया। हमलावरों ने बंधकों की रिहाई के बदले 20 लाख डॉलर यानी करीब 18 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। इसके अलावा उन्होंने दो बख्तरबंद गाड़ियां और सुरक्षित रास्ता देने की भी मांग रखी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे कुछ हथियारबंद बदमाश सुपरमार्केट पहुंचे थे। उनका निशाना कैश लेकर जा रही एक बख्तरबंद गाड़ी थी। बदमाशों ने गाड़ी…

Read More