नई दिल्ली:- बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिली प्रचंड जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। कल नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को पटना आएंगे। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह आज ही पटना पहुंच जाएंगे। भाजपा ने एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों-उप मुख्यमंत्रियों के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष…
Read MoreTag: Bihar VidhanSabha Election 2025
बिहार चुनाव: RJD प्रत्याशी भाई वीरेंद्र पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
नई दिल्ली:- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मनेर विधानसभा से आरजेडी प्रत्याशी भाई वीरेंद्र पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरजेडी प्रत्याशी भाई वीरेंद्र पर पुलिस पदाधिकारी से झगड़ा करने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में ये कार्रवाई की गई है। दानापुर के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि मतदान केंद्र पर हंगामा करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, इसलिए प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read Moreबिहार चुनाव: सीएम नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में डाला वोट
नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बख्तियारपुर में मतदान किया। उन्होंने वोट डालने के बाद अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- बिहार विधानसभा चुनाव, 2025 के दौरान बख्तियारपुर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की।
Read Moreआंध्र प्रदेश: वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, कई लोग घायल
कासीबुग्गा : श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा कस्बे में स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए।यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जमा हुई थी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भीड़भाड़ बढ़ गई और अचानक भगदड़ मच गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में किया। इस त्रासदी के बाद पूरा इलाका गहरे शोक में है। राज्य के कृषि मंत्री के.…
Read Moreचिराग पासवान आज खगड़िया-बेगूसराय में करेंगे जनसभाएं
नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार में चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं। वे आज खगड़िया और बेगूसराय जिलों में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान खगड़िया के चौथम स्थित दुर्गा मैदान में पहली जनसभा करेंगे, जहां वे बेलदौर विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रत्याशी पन्ना लाल के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसके बाद वे बेगूसराय के खुदावनपुर में प्रखण्ड कार्यालय मैदान में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे जेडीयू प्रत्याशी विवेक कुमार के पक्ष…
Read Moreजदयू नेता अरुण कुमार बोले- NDA को मिलेगा दो तिहाई बहुमत
नई दिल्ली: जदयू नेता अरुण कुमार ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भरोसा जताया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) राज्य में दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास एनडीए के साथ है और गठबंधन एक मजबूत जनादेश के साथ सरकार बनाएगा।
Read Moreभाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी कर सभी 101 नाम घोषित किए
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के सीट बंटवारे में अपने हिस्से आई सभी 101 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए है। पार्टी ने नरकटियागंज से संजय पांडे, चनपटिया से उमाकांत सिंह और चिरैया से लालबाबू प्रसाद गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। बीना देवी कोचाधामन सीट से, सतीश कुमार यादव राघोपुर से और मुरारी पासवान पीरपैंती से चुनाव लड़ेंगे।
Read Moreबिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट की जांच का पहला चरण पूरा:निर्वाचन आयोग
दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट की जांच का पहला चरण पूरा हो गया है। आयोग ने कहा कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारियों ने यह प्रक्रिया पूरी की। आयोग ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट को राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संबंधित विधानसभा के स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। यह सूची सभी प्रत्याशियों के…
Read Moreबिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पहले चरण की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तय की गई है। मतदाता परिचय-पत्र के अलावा अब आप 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों की सूची में, आधार कार्ड,…
Read Moreआम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से डॉ. मीरा सिंह, बांकीपुर से डॉ. पंकज कुमार, गोविंद गंज से अशोक कुमार सिंह और फुलवारी से अरूण कुमार रजक को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, पार्टी ने बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से सुभदा यादव, कस्बा से भानु भारतीय और किशनगंज से अशरफ आलम को टिकट दिया है।
Read More