उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद छह वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने क्लीनिक के बाहर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुराना दाऊदनगर निवासी अनूप विश्वकर्मा मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी छह वर्षीय बेटी सौम्या विश्वकर्मा पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी।…
Read More