सरकार स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का कर रही प्रयास- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उत्तर प्रदेश दौरे के दूसरे दिन वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति को ब्रज की महिमा और सेवा भाव का महत्व समझाया। इसके बाद राष्ट्रपति ने वृंदावन में बाबा नीम करौली आश्रम में दर्शन पूजन किया और रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन किया। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार आज स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रत्येक नागरिक के लिए गुणवत्तापूर्ण…

Read More

पीएम मोदी आज मेरठ आएंगे, भारत के पहले नमो भारत RRTS और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली [भारत]: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ जाएंगे और करीब 12,930 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। PM भारत के पहले नमो भारत RRTS का भी उद्घाटन करेंगे और पूरा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित करेंगे।दोपहर करीब 12:30 बजे, प्रधानमंत्री शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।वहां से, PM मोदी मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे। दोपहर करीब 1 बजे, प्रधानमंत्री मेरठ में करीब 12,930 करोड़ रुपये के अलग-अलग…

Read More

आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 में शामिल होंगी राष्ट्र्रपति मुर्मु

आंध्र प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू-2026 में शामिल होंगी। सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में राष्ट्रपति औपचारिक नौसैनिक बेड़े का निरीक्षण करेंगी और भारत की नौसैनिक शक्ति तथा समुद्री क्षमताओं का भव्य प्रदर्शन देखेंगी। इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू का आयोजन 15 से 25 फरवरी तक किया जा रहा है। इस समुद्री अभ्यास में 100 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। विभिन्न देशों के युद्धपोत, पनडुब्बियां, विमान और प्रतिनिधिमंडल इसमें शामिल होकर वैश्विक नौसैनिक शक्ति और सहयोग का प्रदर्शन करेंगे।…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दो दिन की यात्रा पर आंध्र प्रदेश की यात्रा पर जाएंगी

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से आंध्र प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर हैं। जहां वह अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा परेड-आईएफआर देखेंगी। राष्ट्रपति शाम को विशाखापत्तनम पहुंचेंगी। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू उनका स्वागत करेंगे। शाम को राष्ट्रपति भोज का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रपति सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में कल आईएफआर 2026 में भाग लेंगी। वह विशाखापत्तनम तट पर भारत और मित्र देशों के जहाजों, पनडुब्बियों तथा विमानों के बेड़े का निरीक्षण करेंगी।

Read More

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल, राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली:- स्वंतत्रता आंदोलन के दिनों में देश के कोने-कोने में राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति और एकता की भावना को जगाने वाले गीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उन्नीसवीं सदी में बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध सन्यासी विद्रोह की पृष्ठभूमि में “वन्दे मातरम्” का जो अमर गीत रचा वह 1905 के स्वदेशी आंदोलन के समय से जन-जन का प्रेरणा स्रोत बन गया।  तब से ही, भारत माता की वंदना का…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बिहार के दौरे पर

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बिहार के दौरे पर रहेंगी। वे लगभग इसी समय गया जी पहुंच रही हैं। वे विष्णुपद मंदिर में पूर्वजों के लिए पिंडदान करेंगी। गयाजी में इन दिनों विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला चल रहा है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां अपने पिंडदान और तर्पण करने आ रहे हैं।  

Read More

बालिका शिक्षा परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में एक अमूल्य योगदान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Delhi: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि विकास में महिलाओं को अग्रणी भूमिका देने का सबसे प्रभावी उपाय यह है कि बेटियों को सर्वोत्‍तम शिक्षा दी जाए। आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार समारोह में उन्‍होंने कहा कि बालिका शिक्षा को सर्वोच्‍च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि बालिका शिक्षा परिवार, समाज और राष्‍ट्र के विकास में एक अमूल्‍य योगदान है। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि हाल के वर्षों में उच्‍च शिक्षा में दाखिले में बालिकाओं की संख्‍या बढ़ी है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि शिक्षा…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी

दिल्ली: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। वे आज मैसूरू में अखिल भारतीय वाक् श्रवण संस्‍थान के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। कल राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु चेन्‍नई में सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्‍थापना दिवस समारोह में भाग लेंगी। वे थिरूवरूर में तमिलनाडु केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।  

Read More

राष्ट्रपति ने लोकपर्व नूऑंखाइ पर देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लोकपर्व नूऑंखाइ पर देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बधाई संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा- कृषि आधारित लोकपर्व नूऑंखाइ के अवसर पर मेरी ओर से समस्त देशवासियों, विशेषकर ओडिशावासियों को हार्दिक बधाई। राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- यह त्योहार कृषि के प्रति सम्मान और किसानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। यह सद्भाव और आत्मीयता का प्रतीक है। मेरी शुभकामना है कि नूऑंखाइ सभी…

Read More

स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में लखनऊ का तीसरा स्थान, राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने दिया अवॉर्ड

दिल्ली:- स्वच्छ भारत सर्वेक्षण (Clean India Survey) के स्वच्छ शहर श्रेणी में लखनऊ (Lucknow) को तीसरा अवॉर्ड मिला है। 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों में लखनऊ को यह अवॉर्ड मिला है। राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा, मेयर सुषमा खर्कवाल और पूर्व नगर आयुक्त आईआईएस इंद्रजीत सिंह को सम्मानित किया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में अहमदाबाद ( Ahmedabad) ने पहला, भोपाल( Bhopal) ने दूसरा व लखनऊ ने तीसरा स्थान पाया है।

Read More