नई दिल्ली: नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘नागालैंड के राज्यपाल थिरु ला. गणेशन जी के निधन से दुःख हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की। तमिल संस्कृति के प्रति भी उनका गहरा लगाव था।…
Read MoreTag: Pm Narendra Modi
प्रधानमंत्री ने लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की तस्वीरें शेयर की, देखें
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेसबुक प्लेटफॉर्म पर किए एक पोस्ट में लिखा- लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह से झलक साझा करना। यह दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और एक मजबूत, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का एक शानदार अवसर है।
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली: देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए पोस्ट कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा- आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले। जय हिंद!
Read Moreभारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ रहा है और अपने डिजिटल भविष्य को सशक्त बनाने के लिए एक मज़बूत तंत्र का निर्माण कर रहा है: प्रधानमंत्री
Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और अपने डिजिटल भविष्य को सशक्त बनाने तथा वैश्विक नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक मज़बूत पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पंजाब में सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंज़ूरी देने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय से विनिर्माण क्षमता में वृद्धि होगी, उच्च कौशल आधारित रोज़गार सृजित होंगे और भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक प्रमुख निर्यातक के…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का किया उद्घाटन, सिंदूर का पौधा भी लगाया
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने आवास परिसर में सिंदूर का एक पौधा लगाया। उन्होंने इस अवसर पर श्रमजीवियों से संवाद किया। सांसदों के आवास की कमी को देखते हुए बनाए गए इस आधुनिक परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं, हरित तकनीक और दिव्यांगजन-हितैषी प्रावधान हैं। परियोजना जीआरआईएचए 3-स्टार रेटिंग और राष्ट्रीय भवन संहिता 2016 के मानकों के अनुरूप है। इसमें ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखी बैंगलोर मेट्रो चरण-3 परियोजना की आधारशिला
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15,610 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की बैंगलोर मेट्रो चरण-3 परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना की कुल लंबाई 44 किलोमीटर से अधिक होगी और इसमें 31 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। यह बुनियादी ढांचा परियोजना शहर की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करेगी और आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक तथा शैक्षणिक क्षेत्रों की ज़रूरतों को पूरा करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश आज जिस गति से बढ़ रहा है उसके पीछे आर्थिक स्थिति बड़ा कारण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती…
Read Moreप्रधानमंत्री ने बैंगलोर मेट्रो चरण-2 की येलो लाइन का किया उद्घाटन
बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैंगलोर मेट्रो चरण-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का उद्घाटन किया। इस लाइन की लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक है और इसमें 16 स्टेशन हैं। इस येलो लाइन पर लगभग 7,160 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस येलो लाइन के खुलने से, बेंगलुरु में मेट्रो का परिचालन नेटवर्क 96 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा और इस क्षेत्र की बड़ी जनसंख्या को सेवा प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरवी रोड (रागीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवासीय परिसर में सिंदूर का एक पौधा भी लगाएंगे,श्रमजीवियों से बातचीत करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रत्येक आवासीय इकाई में लगभग पांच हज़ार वर्ग फुट क्षेत्र है, जो आवासीय और आधिकारिक दोनों प्रकार के कार्यों के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करता है। कार्यालयों, कर्मचारियों के आवास और एक सामुदायिक केंद्र के लिए…
Read Moreअमरीका और रूस के बीच 15 अगस्त को होने वाली बैठक का भारत ने किया स्वागत
Delhi: भारत ने अमरीका और रूस के बीच 15 अगस्त को अलास्का में होने वाली बैठक का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह बैठक रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने और शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार कहा है कि यह युद्ध का युग नहीं है और इसलिए भारत दोनों देशों के बीच होने वाली बैठक और शांति प्रयासों का समर्थन करता है।
Read Moreकर्नाटक दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के एक दिन के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु में के.एस.आर. रेलवे स्टेशन पर तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे जाने वाली ट्रेन शामिल हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आर. वी. रोड, रागीगुड्डा से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी करेंगे। उनका बेंगलुरु में शहरी संपर्क परियोजनाओं का उद्घाटन…
Read More