पंजाब को मिली बड़ी सौगात: CM भगवंत मान ने धूरी में ₹54.76 करोड़ के रेलवे ओवरब्रिज का किया उद्घाटन

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को संगरूर जिले के धूरी में लोगों को एक बड़ी विकासात्मक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 54 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से बने नए रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। यह परियोजना पिछले 25 से 30 वर्षों से स्थानीय लोगों की प्रमुख मांग रही थी, जिसका अब इंतजार खत्म हो गया है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह केवल एक पुल का उद्घाटन नहीं, बल्कि धूरी और संगरूर के विकास की नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि…

Read More

बरनाला में CM भगवंत मान का लोक मिलन कार्यक्रम: बोले- पंजाब की बेटियों और बहनों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बरनाला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झलूर में आयोजित लोक मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के उत्साह, प्यार और समर्थन को देखकर मुख्यमंत्री ने खुशी जताई और कहा कि जनता का यह विश्वास उन्हें प्रदेश के विकास के लिए और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार आम लोगों की समस्याओं के समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर…

Read More

पंजाब में लोककल्याण की नई पहल: सरकार और एनजीओ मिलकर करेंगे सेवा कार्य, सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट: पंजाब में जनसेवा और लोककल्याण को नई दिशा देने की पहल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने आज मानवता की सेवा के लिए समर्पित संस्था Global Sikh द्वारा आयोजित ‘पंजाब सेवा सम्मेलन’ में भाग लिया और सामाजिक सेवा संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ा और दूरदर्शी निर्णय लेते हुए घोषणा की कि सरकार और गैर-सरकारी संगठनों यानी एनजीओ के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति का उद्देश्य समाज कल्याण और…

Read More

67 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी, पंजाब मॉडल की फिर हुई चर्चा

दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर राज्य में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने 355 और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद अब तक 67,037 युवाओं को पूरी तरह योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह भ्रष्टाचार और सिफारिश से मुक्त रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि जहां देश के कई हिस्सों में भर्ती…

Read More