मॉरीशस के प्रधानमंत्री की काशी यात्रा, भारत तथा मॉरीशस के बीच मज़बूत सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए ख़ास: प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की काशी यात्रा, इस शहर के सांस्कृतिक महत्व और भारत तथा मॉरीशस के बीच मज़बूत सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए और भी ख़ास हो गई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने परस्‍पर सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह बुनियादी ढाँचे, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल तकनीक, ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा आदि क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर भी सहमत हुए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts