इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही ये धांसू फिल्में-सीरीज

नया हफ्ता शुरू हो गया है और इसी के साथ ओटीटी लवर्स भी ये जानने के लिए एक्साइटेड है कि इस पूरे वीक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्या-क्या नया देखे को मिलेगा. तो बता दें कि अगले सात दिनों में ओटीटी पर कॉमेडी से रोमाटिंग और थ्रिलर फिल्मों और टीवी शो का ऐसा शानदार मिक्स आ रहा है जो आपकी बिंज-वॉचिंग की ख्वाहिश को पूरा करेगा. तो चलिए यहां 20 जुलाई से 26 जुलाई के बीच रिलीज हो रही सभी फिल्मों और सीरीज की लिस्ट जान लेते हैं.

मुसाफिर कैफे
विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना स्टारर ये सीरीज दिव्या प्रकाश दुबे के इसी नाम के बेस्ट-सेलिंग हिंदी नॉवेल पर बेस्ड है. इसकी कहानी कई टाइमलाइन में चलती है और इसमें चंदर (मैसी) की कहानी दिखाई गई है, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और जिसकी ज़िंदगी दो अलग-अलग महिलाओं, सुधा और प्रीति, से जुड जाती है. इसके एपिसोड 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होंगे.

आदर्श बाल विद्यालय
‘आदर्श बाल विद्यालय’ एक ‘स्लाइस-ऑफ-लाइफ’ ड्रामा है जिसमें के के मेनन, नवीन कस्तूरिया, अर्चना पूरन सिंह और प्रसन्ना बिष्ट ने अहम रोल प्ले किया है. इसकी कहानी दिल्ली के एक खराब हालत वाले सरकारी स्कूल के बेफिक्र हेडमास्टर की है, जो स्कूल की टीम को कैम्ब्रिज की पूरी तरह से स्पॉन्सर्ड ट्रिप पर ले जाने की कोशिश करते हैं. उनकी इस कोशिश से स्कूल के बिगड़े हुए सिस्टम में एक उथल-पुथल भरा बदलाव आता है.यह सीरीज 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

पल्लीचट्टम्बी
ये मलयालम फिल्म 1950 के दशक के आखिर में केरल में हुए उथल-पुथल भरे ‘विमोचन समरम’ (आज़ादी की लड़ाई) के दौर पर आधारित है. इसमें कायाडू लोहार, पृथ्वीराज सुकुमारन और डिजो जोस एंटनी ने अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म को 24 जुलाई से सोनी लिव पर स्ट्रीम कर सकेंगे.

72 आवर्स
एक 40 साल का एग्जीक्यूटिव (केविन हार्ट) गलती से 20-25 साल के युवाओं (मार्सेलो हर्नांडेज़, मेसन गुडिंग, कैम पैटरसन, बेन मार्शल) के ग्रुप टेक्स्ट में शामिल हो जाता है. इसके बाद, वह उनके साथ तीन दिन की जबरदस्त बैचलर पार्टी में जाकर अपने लड़खड़ाते करियर को बचाने की उम्मीद करता है. यह कॉमेडी फ़िल्म 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

Related posts