उत्तर प्रदेश: चुनार स्टेशन पर मुख्य लाइन पार करते समय नेताजी एक्सप्रेस की चपेट में आने से कई लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ. यहां चुनार रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के नीचे आने से लगभग 5 लोगों की कटकर मौत हो गई है. इस दर्दनाक हादसे का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी नेजनपद ने लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत कार्य शुरू करने को कहा है और घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.बताया जा रहा है कि लोग रेलवे ट्रैक पैदल पार कर रहे थे जब अचानक कालका-हावड़ा एक्सप्रेस पटरी पर तेजी से आ गई. ट्रेन के नीचे करीब 6 लोग आ गए और बुरी तरह कट गए. वहां मौजूद लोगों का कहना है कि हादसा इतना भीषण था कि हादसे का शिकार हुए लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए. ये सभी यात्री कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आए थे और ट्रेन से गलत दिशा में उतरने के कारण हादसे का शिकार हो गए. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और राहत-बचाव कार्य जारी है. रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. चुनार स्टेशन परिसर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. रेलवे ने अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है. हालांकि, यह भी कहा गया है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. रेलवे के मुताबिक, ये MRO यानी Man Run Over का मामला है. आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लेकर प्लेटफार्म पर पहले से काफी भीड़ भी चल रही थी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts