उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रप्रयाग जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रूद्रप्रयाग जिले की बसुकेदार तहसील के आपदा प्रभावित छेनागाड, तालजामण, उच्छोला, डांगी व बड़ेथ गांव का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वे गुलाबराय पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा से प्रभावित परिवारों को हर संभव राहत दी जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपदा से निपटने के लिए हर मोर्चे पर मुस्तैदी से काम कर रही है। रूद्रप्रयाग में आपदा के साथ ही दूसरे चरण की यात्रा को बेहतर तरीके से संचालित कराने के भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts