उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया मतदान

उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया मतदान उत्तराखंड में जारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, नगला तराई स्थित बूथ संख्या 3 पर मतदान किया। मुख्यमंत्री ने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके साथ उनकी माताजी बिशना देवी ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेते हुए मतदान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी ग्रामीण मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे पंचायत चुनावों में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट राज्य में मजबूत और सक्षम पंचायत व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts