देवेंद्र फडणवीस ने 26/11 हमले में शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: आज 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर हमले में जान गंवाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ अधिकारियों और शहीदों के परिजनों ने शहीदों को सलामी दी। कार्यक्रम के बाद सीएम फडणवीस ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts