सहारनपुर: शाकंभरी मेले में ड्यूटी में लापरवाही, इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिसकर्मी निलंबित

लखनऊ: सहारनपुर में शारदीय नवरात्र के दौरान मां शाकंभरी मेले की ड्यूटी में लापरवाही और लंबे समय से बिना अनुमति गैरहाजिर रहने पर एक इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि जब मेले में ड्यूटी लगाई गई तो यह पता चला कि कुछ पुलिसकर्मी लगातार गैरहाजिर रहे हैं। उन्होंने इन सभी के खिलाफ जांच भी बैठा दी है। मेले में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा सहित कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने आते हैं। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। निलंबन से यह संदेश दिया गया है कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts