उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित कुर्सी रोड पर एक स्कूटी शोरूम में आग लग गई। आग बहुमंजिला बिल्डिंग के लोअर ग्राउंड फ्लोर पर स्थित रविन्द्र इलेक्ट्रिक मोटर्स के शोरूम में लगी थी। हादसे में 9 स्कूटी जल गई, जबकि 14 स्कूटी और एक बाइक को बचा लिया गया। आधी रात में लगी आग – रात में एक दुकानदार ने शोरूम से धुआं निकलता देखा। उसने फायर विभाग को रात 1:22 बजे सूचना दी। इंदिरानगर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने हौजरील के जरिए पानी…
Read MoreDay: April 28, 2026
सिक्किम: पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों के साथ खेला फुटबॉल
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समय सिक्किम की यात्रा पर हैं। आज सुबह पीएम मोदी ने राज्य के युवा खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेला। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि गंगटोक की एक प्यारी सुबह, सिक्किम में अपने नन्हे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मज़ा ही कुछ और है! ज़ाहिर है, इन युवाओं के साथ फ़ुटबॉल का यह सेशन काफ़ी जोश भरा रहा!
Read Moreदिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज आयोजित किया जा रहा है। सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को उपराज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद, आठवीं विधानसभा के पांचवें सत्र को प्रारंभ करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई थी। वहीं, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने यह भी अवगत कराया कि उपराज्यपाल ने आठवीं विधानसभा के चतुर्थ सत्र का तत्काल प्रभाव से सत्रावसान कर दिया है। इस औपचारिक आदेश के साथ ही पूर्व में चल…
Read Moreपीएम मोदी का उत्तर प्रदेश दौरा, महिला सम्मेलन में लेंगे भाग
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से उत्तर प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे। आज शाम को प्रधानमंत्री वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे और लगभग 6,350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को भी संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। प्रधानमंत्री 1 हजार 50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 48 पूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं में वाराणसी-आजमगढ़ सड़क का विस्तारीकरण करना, कज्जाकपुरा और कादीपुर…
Read Moreबिश्केक: राजनाथ सिंह ने ‘विक्ट्री स्क्वायर’ पर अर्पित की पुष्पांजलि
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं। दौरे के दौरान उन्होंने बिश्केक स्थित ‘विक्ट्री स्क्वायर’ पर पुष्पांजलि अर्पित की। शंघाई सहयोग संगठन के सदस्यों में भारत, रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं। सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, अंतरराष्ट्रीय शांति और सदस्य देशों के बीच रक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। किर्गिस्तान रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने कहा था कि…
Read Moreभारत दौरे पर एनालेना बेयरबॉक, एस जयशंकर से करेंगी मुलाकात
नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक आज नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी। दोनों नेता प्रमुख बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बेयरबॉक राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगी। वे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के संचालन और विनियमन पर भी संवाद करेंगी। बेयरवॉक कल शाम दो दिन के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं।
Read More