भारत दौरे पर एनालेना बेयरबॉक, एस जयशंकर से करेंगी मुलाकात

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक आज नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी। दोनों नेता प्रमुख बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बेयरबॉक राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगी।

वे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ आर्टिफि‍शियल इंटेलीजेंस के संचालन और विनियमन पर भी संवाद करेंगी। बेयरवॉक कल शाम दो दिन के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts