लखनऊ : स्कूटी शोरूम में लगी आग 9 गाड़िया जली; फायर ब्रिगेड ने बैंक और फ्लैट जलने से बचाया

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित कुर्सी रोड पर एक स्कूटी शोरूम में आग लग गई। आग बहुमंजिला बिल्डिंग के लोअर ग्राउंड फ्लोर पर स्थित रविन्द्र इलेक्ट्रिक मोटर्स के शोरूम में लगी थी। हादसे में 9 स्कूटी जल गई, जबकि 14 स्कूटी और एक बाइक को बचा लिया गया।

आधी रात में लगी आग – 

रात में एक दुकानदार ने शोरूम से धुआं निकलता देखा। उसने फायर विभाग को रात 1:22 बजे सूचना दी। इंदिरानगर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने हौजरील के जरिए पानी डालकर करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

धुआं भरने से आग पर काबू पाने में हुई मुश्किल – 

जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसके अपर ग्राउंड फ्लोर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। ऊपर के फ्लोर पर लोग रहते हैं। फायर टीम ने समय रहते बैंक और रिहायशी हिस्से को आग की चपेट में आने से बचा लिया। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया था। फायरकर्मियों ने दरवाजे खोलकर वेंटिलेशन के जरिए धुआं बाहर निकाला।

बिल्डिंग में रहने वाले लोग आग लगते ही सुरक्षित बाहर निकल आए थे। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर विभाग के अनुसार समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts