लखनऊ में दो दिवसीय स्कूबा डाइविंग कैंप शुरू, 100 NCC कैडेट्स को दिया जा रहा अंडरवाटर प्रशिक्षण

Lucknow: लखनऊ के कैप्टन मनोज पांडे स्विमिंग पूल में NCC ग्रुप मुख्यालय द्वारा दो दिवसीय स्कूबा डाइविंग कैंप का शुभारंभ किया गया। यह कैंप 19 से 20 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन मेजर जनरल विक्रम कुमार, अपर महानिदेशक, NCC निदेशालय (उत्तर प्रदेश) ने किया। स्कूबा डाइविंग कैंप का आयोजन 3 यूपी नेवल यूनिट NCC के कमांडर गौरव शुक्ला के नेतृत्व में किया जा रहा है।

इस अनोखे प्रशिक्षण शिविर में 100 NCC कैडेट्स को अंडरवाटर ब्रीदिंग उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर सुमित घोष, स्कूबा डाइविंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (SDFI) के उपाध्यक्ष राजीव सरदाना और अर्चना सरदाना के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। यह पहल कैडेट्स के जल-कौशल विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts