हापुड़ सरावनी में ई-रिक्शा चालक की मौत के बाद उपद्रव, स्कॉर्पियो में आग लगाई, पुलिस ने सख्त कार्रवाई का किया एलान

उत्तर प्रदेश: हापुड़ के सरावनी गांव में कल शराब के नशे में स्कॉर्पियो चालक शिवराज ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक इस्लामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग शव को ले गए, लेकिन पुलिस के जाने के बाद भारी संख्या में उपद्रवी आए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने स्कॉर्पियो में आग लगा दी और फरार हो गए। एडिशनल एसपी विनीत भटनागर और डीएसपी वरुण मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और कई थानों की फोर्स बुलाकर स्थिति सामान्य कराई। पुलिस उपद्रवियों की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर रही है और जल्द ही उन पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Related posts