उत्तर प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था

लखनऊ: दस दिवसीय शारदीय नवरात्रि का पर्व आज से शुरू हो रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले के देवीपाटन शक्तिपीठ में नवरात्रि पर लगने वाले मेले के लिए खास तैयारियां की गई हैं। मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं मिर्जापुर जिले में स्थित प्रसिद्ध माँ विन्ध्याचल शक्तिपीठ में आज रात से शारदीय नवरात्र मेला शुरू हो जायेगा।

शारदीय नवरात्र मेले में विन्ध्य कॉरिडोर की भव्यता और बढ़ गई है। इस दौरान मां विन्ध्यवासिनी का दरबार रंगीन लाइटों, चुनरियों और फूलों से सजा गया है। भक्तों की सुविधा के लिये 4 प्रमुख मार्ग बनाये गये हैं। विन्ध्याचल धाम स्टेशन पर एक दर्जन से भी अधिक ट्रेनों के अस्थाई स्टॉपेज बनाये गये हैं।

परिवहन विभाग सीमावर्ती राज्यों और विभिन्न जिलों से विन्ध्य धाम के लिये विशेष बसें भी चला रहा है। राजधानी लखनऊ समेत सीतापुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत दूसरे शहरों के प्रमुख देवी मंदिरों में भी नवरात्रि को लेकर खास प्रबंध किए गए हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts