उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल पहुंचकर सरस मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार भी उपस्थित रहे। ग्राम्य विकास विभाग एवं जिला प्रशासन टिहरी के सहयोग से पूर्णानन्द इण्टर कॉलेज खेल मैदान मुनिकीरेती में 10 दिवसीय सरस आजीविका मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि यह मेला स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा वाले उद्यमियों के लिए सहायक सिद्ध होगा। इससे राज्य स्वदेशी संकल्प में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और भारत आत्मनिर्भर बनेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुछ योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस मेले में महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि 17 राज्यों के कई स्टाल लगाए गए हैं।
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनिकीरेती में किया 10 दिवसीय सरस मेले का उद्घाटन
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...