शनिवार से दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Delhi:- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से दो दिन के मलेशिया दौरे पर जा रहे हैं। इसका उद्देश्‍य व्‍यापार, निवेश, ऊर्जा और नौवहन सुरक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करना है। श्री मोदी की यह यात्रा मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर हो रही है।

विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव पी. कुमारन ने बताया कि यह प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया की तीसरी यात्रा होगी। उन्‍होंने कहा कि डेढ़ वर्ष पहले दोनों देशों के बीच व्‍यापक सामरिक समझौता हुआ था। श्री कुमारन ने कहा कि श्री मोदी की यह यात्रा मलेशिया के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कुमारन ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा से आसियान क्षेत्र में भारत की भूमिका को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। श्री मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ व्‍यापक सामरिक भागीदारी के मामले में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। इनमें व्‍यापार, प्रतिरक्षा, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल तकनीक और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा शामिल है।

10वें भारत-मलेशिया मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी की बैठक भी इसी दौरान निर्धारित है। प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया के प्रमुख सीईओ के साथ भी बातचीत करेंगे। श्री कुमारन ने बताया कि आसियान देशों में मलेशिया, लगभग बीस अरब डॉलर के कारोबार के साथ, भारत का तीसरा सबसे व्‍यापारिक भागीदार है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts